सीधी:नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान शिविर का कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने निरीक्षण किया।कलेक्टर श्री सोमवंशी ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को दिए जा रहे भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जानकारी ली।इस अवसर पर एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
