शिवपुरी: जिला मुख्यालय शिवपुरी की पावन धरा पर आगामी 24 से 30 नवम्बर तक बागेश्वरधाम के बाबा पं.धीरेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में लघु कुंभ होगा, नर्सरी ग्राउण्ड हवाईपट्टी के पीछे श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाऐं शासन-जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है। । श्रीबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र शास्त्री के श्रीमुख से ओजस्वी वाणी में होने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के बारे में जानकारी कथा यजमान रामप्रकाश कपिल गुप्ता ने कथा स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस अवसर पर कथा स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग एवं अन्य कार्यों को लेकर अति.पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने तैयारी देखी।
23 को निकलेगी कलश यात्रा, 24 से होगी श्रीमद् भागवत कथा, 27 को होगा शंख वादन इस भव्य श्रीमद् भागवत की शुरूआत आगामी 23 नवम्बर को स्थानीय मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें कलशों पर रंग-रोगन एवं सजावट का कार्य माता-बहिनों के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही 24 नवम्बर से लेकर 30 तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बाबा का दिव्य दरबार सहित 27 नवम्बर को विशाल शंख वादन भी होगा, जो पं.धीरेन्द्र शास्त्री की प्रेरणा से पहली बार शिवपुरी में होने जा रहा है जहां मंच से शंख वादन कर पूरे प्रांगण को शंखमय बनाया जाएगा। इसे लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही है।
