पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़कर 66.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 69.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

बरामद किया 25 लाख रुपये का लोहा

Thu Mar 6 , 2025
सागर 6 मार्च। सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक से चोरी सरिया पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक सौरभ गुप्ता निवासी ग्राम दिनारा, जिला शिवपुरी. ने थाना शाहगढ में रिपोर्ट लेख कराई कि ट्रक क्र. […]

You May Like