जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत हिरन नदी पुल के नीचे वाले रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कमलेश सिह गौड निवासी ग्राम हरदुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बहन नीतू देवी, राकेश कुमार कोरी, शंकर लाल लोधी, नूरजहा बहना और अन्नू लोधी सभी लोग बटरा तोडऩे ग्राम पटना हार गये थे बटरा तोडक़र वापस पैदल पोडी आ रहे थे।
हिरन नदी पुल के नीचे वाले रास्ते में कटंगी तरफ से कार क्रमांक एमपी 20 एसबी 1754 का चालक वाहन को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर आया और रोड किनारे खडे राकेश कोरी, शंकर लाल लोधी, नूरजहाँ बहना, नीतू देवी को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चारों को हाथ पैर, कमर व शरीर मे अन्य जगह चोटें आई है।
