चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

भोपाल। बजरिया थाना पुलिस ने डीजे वाहन पर से दो एमप्लीफायर मशीन चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी गया 5 लाख रूपए का मशरुका जप्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. शातिर चोरों ने 3.5 लाख की मशीन को 60 हजार में बेचा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 जून को फरिदायी दिनेश साहू निवासी पुष्पा नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी. दिनेश ने पुलिस को बताया कि 24 मई को वह अपनी डीजे की गाड़ी को राजेन्द्र नगर पानी टेकी के पास खड़ी की थी. 1 जून को डीजे का ताला टूटा मिला इसके साथ ही उसमें लगी दो एमप्लीफायर मशीन नहीं थी. मशीनों की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली. पुलिस को इस दौरान एक अज्ञात कार घटना के समय आती-जाती दिखी. कार मालिक रोहित पवार को तलाश कर पूछताछ की गई. आरोपी ने घटना की चोरी की बात अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर करने की स्वीकार की. आरोपी ने बताया कि उसने मशीन को शाहपुरा निवासी एक डीजे संचालक को 60 हजार रुपये में बेचा था. मशीन बेंचने के बाद जो रूपए मिले थे, सभी ने उसे बांट लिया था. एक नाबालिग सहित आरोपियों की पहचान आदिल खान, दर्शन दवे, रोहित पवार, लोकेश ठाकूर उर्फ डबराल उर्फ सांगा और मोहित चौहान, निवासी चुनाभट्टी के रूप में की गई है.

Next Post

बिहार में परिवारवाद और राष्ट्रवाद की लड़ाई, मिथिला की धरती पर खिलेगा कमल: डॉ यादव

Sun Nov 2 , 2025
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मधुबनी जिले के फुलपरास में जनसभा और फतुहा में रोड शो कर कहा कि बिहार का चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारें […]

You May Like