माधव कालेज में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभाग प्रमुख में विवाद, प्रकरण दर्ज

उज्जैन। माधव आर्टस कालेज के अपराध शास्त्र विभाग में शुक्रवार को अपराध को अंजाम दिया गया है। विभाग की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने विभाग प्रमुख पर महिला थाना पहुंचकर छेड़छाड़ एवं एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है। विभाग प्रमुख ने जीवाजीगंज थाना में उनके साथ मारपीट का प्रकरण महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर दर्ज करवाया है।

माधव कालेज प्राचार्य प्रो. कल्पनासिंह के अनुसार दोपहर में आकस्मिक रूप से कालेज भवन की दूसरे तल पर लगने वाले अपराध शास्त्र विभाग में विवाद हुआ। इसके बाद विभाग प्रमुख प्रोफेसर चंद्रदीप यादव आए तो उन्हें सिर से खून बह रहा था, उन्हें कुछ सहयोगियों के साथ अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया था। इसके बाद महिला असिस्टेंट प्रोफेसर आई और कहा कि एफआईआर करने पुलिस स्टेशन जा रही हुं। दोनों ही पक्षों ने न तो विवाद की जानकारी दी और न हीं एफआईआर को लेकर नियमों के तहत कोई लिखित जानकारी देते हुए ही अनुमति ली ।

महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार महिला असिस्टेंट प्रोफेसर जीवाजीगंज थाना पहुंची थी वहां से उन्हें एक महिला अधिकारी के साथ महिला थाना भेजा गया था। उन्होंने छेड़छाड़ एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का प्रकरण दर्ज करवाया है। उनका आरोप था कि पिछले कुछ माह से विभाग प्रमुख यादव उन्हें बराबर प्रताडित कर रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने कालेज प्रबंधन एवं जिम्मेदारों को आवेदन देकर अवगत करवाया है लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। आज भी वे स्टाफ रूम में बैठी थीं इसी दौरान उनके साथ शारीरिक रूप से छेडछाड करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। पुलिस ने छेडछाड एवं एट्रोसिटी एक्ट की धारा में चंद्रदीप यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि माधव कालेज अपराध शास्त्र विभाग के प्रमुख चंद्रदीप यादव ने थाना आकर मारपीट करने का मामला कालेज की ही महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज करवाया है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उनके पूर्व महिला प्रोफेसर भी थाना आई थी उन्हें महिला अधिकारी के साथ महिला थाना भेजा गया था।

Next Post

भारत के निषाद ने पुरुषों की कूद टी47 और सिमरन ने भी 100 मीटर टी12 में जीते स्वर्ण पदक

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) निषाद कुमार और सिमरन ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुषों की ऊंची कूद टी47 और महिलाओं की 100 मीटर टी12 में कुछ ही पलों के अंतराल में स्वर्ण पदक जीतकर दर्शकों का […]

You May Like

मनोरंजन