बिहार में परिवारवाद और राष्ट्रवाद की लड़ाई, मिथिला की धरती पर खिलेगा कमल: डॉ यादव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मधुबनी जिले के फुलपरास में जनसभा और फतुहा में रोड शो कर कहा कि बिहार का चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति का अपमान किया। जिन लोगों ने रामलला के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वे अब वोट के लिए आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत रत्न को परिवार की चारदीवारी से निकालकर देशसेवकों को सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर महिलाओं के सशक्तिकरण से जलन का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने माताओं-बहनों को आर्थिक ताकत दी, किसानों को सम्मान निधि के रूप में सीधा लाभ दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्य और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर देती है, जबकि कांग्रेस परिवार तक सीमित है।

रोड शो के दौरान फतुहा में जनसैलाब उमड़ा और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि मिथिला की धरती अब राष्ट्रवाद और विकास की प्रतीक बनेगी, 14 नवंबर को कमल खिलेगा और तीर निशाने पर लगेगा।

Next Post

पटाखा जलाने के नाम पर बदमाशों ने मचाया आतंक

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के सिकंदरी पूरी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने फटाखा जलाने पर विवाद करते हुए देर रात आतंक मचाया. अपनी दहशत दिखाने के लिए बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की, जिससे रहवासियों में डर का महौल भी बना है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात को तौफीक […]

You May Like