योग रत्न से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में सम्मानित हुए पंडित कृष्ण कुमार परोहा

दमोह. पतंजलि योग पीठ के निष्काम सेवा, साधना व संघर्ष के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महोत्सव में सभी उपस्थित दमोह जिले के योग प्रशिक्षको ने यज्ञ किया व योग, प्राणायाम के लाभ जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. पतंजलि चिकित्सालय के संचालक योगी लोकेश सिंह राजपूत ने स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो इसके लिए सभी से स्वदेशी वस्तुएं उपयोग करने का आह्वान किया.महिला पतंजलि योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती धुर्वे ने बताया कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे पतंजलि संस्थान के 30 वर्ष पूर्ण हुए हैं. हम सभी 5 जनवरी को सामूहिक रूप से महोत्सव के रूप में से मना रहे हैं.उन्होंने कहा कि यह हमारे निरोग जीवन की जीवन रेखा है.उक्त कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के आजीवन सदस्य डॉक्टर कार्तिक केदारनाथ शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही व सर्किट हाउस पर नियमित योग कक्षा के योग प्रशिक्षक उस्ताद राकेश जैन भी उपस्थित रहे. जिन्होंने अनवरत योग के लाभ के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया. पतंजलि चिकित्सालय के संचालक योगी लोकेश सिंह राजपूत ने बताया कि आज हमारे दमोह के लिए गौरव की बात है कि पतंजलि योगपीठ के द्वारा मप्र से पतंजलि के अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार परोहा को बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के द्वारा योग रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जिसमें हरिद्वार में उन्हें एक मेडल और 21000 की राशि और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया. पतंजलि स्थापना दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी श्रीमती सरस्वती धुर्वे, आजीवन सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती अनीता साहू श्रीमती लीला सोनी, करोड़ी लाल साहू, रियांश कुमार साहू, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डॉक्टर राशिद खान, उस्ताद राकेश जैन व डॉ. केदार नाथ शर्मा, मप्र योग आयोग के द्वारा गठित जिला योग समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही.

Next Post

प्रायवेट बस स्टेण्ड पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,पुलिस जुटी परिजनों की तलाश में

Sun Jan 5 , 2025
नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्राइवेट बस स्टैंड पर 60 से 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है जिसे नीमच जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है।वही पुलिस अब अज्ञात म्रतक के परिजनों की तलाश कर रही है।जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त […]

You May Like