
भिण्ड। जिले की नगर परिषद मौ में पार्षद पद वार्ड क्रमांक 4 के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गंगाश्री का नामांकन दाखिल कराने के लिए भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा कि अभी हाल में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मेहंगाव, लहार उपचुनाव में जिला प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि जैसे स्थानीय प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर काम रहा रहा हो,जबकि मेहंगाव में पार्षद पद के उपचुनाव में खुलेआम फर्जी तरीके से वोटिंग हुई इसके बावजूद भी जिला निवार्चन अधिकारी ने रिपोल नहीं कराया। बरैया ने कहा कि कांग्रेस जनमत पर और भाजपा लूटतंत्र पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी हो रहे उपचुनाव में भाजपा अथवा प्रशासन ने कोई गड़बड़ी की तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। विधायक केशव देसाई ने कहा कि मौ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मौ चुनाव में वोट लूटने नहीं दिया जाएगा। अगर भाजपा नेताओं ने कोई गड़बड़ी की तो कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहेगी।
नामांकन दाखिल के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह यादव, महेश जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, रहीम पठान, इलियास खान, राजीव कौशिक, राजीव काँकर बापू, संदीप बघेल, इरशाद अहमद, पूर्व पार्षद राम वाल्मीकि, जबर सिंह कुशवाहा, सुल्तान सिंह नरवरिया, इकबाल खान, सोनपाल यादव पार्षद, उपेंद्र यादव, रामसेवक मौर्य, रामस्वरूप गोयल, मनोज जाटव, रामेश्वर यादव, कमलेश यादव, रामसेवक मौर्य के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
