

भोपाल, 12 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आज यहां विधानसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य भेंट की और विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहे।
