रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: नौकर वरुण का शॉर्ट एनकाउंटर, आगरा से गिरफ्तार

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी नौकर वरुण वाल्मीकि उर्फ वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें वह घायल हो गया। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी।

क्राइम ब्रांच, जोन-01 और एसआईटी की संयुक्त टीम ने आरोपी को आगरा बस डिपो के पीछे से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हिरासत से भागने और पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद शॉर्ट एनकाउंटर हुआ।

पुलिस पिछले एक महीने से अधिक समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसके लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और कर्नाटक समेत 9 राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 2500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 100 से ज्यादा संदिग्धों व रिश्तेदारों से पूछताछ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू नौकर के रूप में एजेंसी के जरिए रखा गया था। फरारी के दौरान वह कई राज्यों में घूमता रहा और छह मोबाइल फोन चोरी किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी पांच जगह केयरटेकर की नौकरी कर चुका था और उस पर अन्य स्थानों पर हमले के आरोप भी सामने आए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने अधिकारी से नाराजगी को हत्या की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस इसे अंतिम वजह नहीं मान रही है। विस्तृत पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Next Post

भोपाल-इंदौर हाईवे पर कंटेनर का कहर, भेड़ों के झुंड को रौंदा; करीब 100 की मौत

Tue Nov 3 , 2026
बुधनी। मध्य प्रदेश के नेशनल हाईवे-46 पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिडघाट के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क से गुजर रहे भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में करीब 100 भेड़ों की मौत होने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like