तुष्टिकरण की राजनीति का दुष्परिणाम आज भी झेल रही कांग्रेस: राकेश सिंह

जबलपुर: तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस के सर पर चढ़कर काम करती है। उसी का दुष्परिणाम कांग्रेस आज भी झेल रही है। जब तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर हो तो हर गलत काम को सही ठहराने की कोशिश कांग्रेस द्वारा की जाती है। ये सारी बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं, साथ ही उन्होनें कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान हुई पथराव की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसमें लिप्त सभी दोषियों की पहचान करके सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही मध्यप्रदेश के सौहार्द्र को जो खराब करने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जारी बयान में ये भी कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान हुए पथराव की घटना को लेकर कांग्रेस ये कहती कि दोषियों पर कार्यवाही की जाए तो अचछा लगता।

जानकारी के अनुसार हाल ही में भोपाल के आरिफ नगर में गणेश विसर्जन के दौरान और एमपी के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव की घटनाएं सामने आईं हैं। जिस पर इन दिनों राजनीति भी होनी शुरू हो गई है।जबलपुर के रांझी में गणेश पंडाल में भी हुआ था पथराव गौरतलब है कि विगत 31 अगस्त की रात को रांझी थाना क्षेत्र के चंद्रमोहन नगर में पवन पटैल, गोविंद वंशकार, मोहित वंशकार नाम युवकों ने गणेश पंडाल के पहले तो फ्लैक्स फाड़े थे और जब समिति के लोगों ने विरोध किया तो तीनों ने पंडाल पर पथराव कर दिया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी थी।

Next Post

स्वास्थ्य बीमा राशि में बढ़ोतरी: पर पत्रकार हितों को लेकर सदैव संवेदनशील हैं मुख्यमंत्री

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर :पत्रकार स्वास्थ्य बीमा 2025-2026 राशि शून्य करने की मांग पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पत्रकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रही हैं और मुख्यमंत्री इस विषय में भी पत्रकार हित में ही निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा बर्ष 2025-26 […]

You May Like