कर्तव्य पथ पर कदमताल: छतरपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन और अनुशासन

छतरपुर। पुलिस लाइन में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अनुशासित और सुसंगठित तरीके से अपनी प्रस्तुति दी।

परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट सहित विभिन्न परेड अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जवानों की समन्वय और अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य के प्रति सजग और अनुशासित रहने की बात कही।

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में मुख्यालय के विभिन्न थानों और शाखाओं के पुलिसकर्मी शामिल हुए। साथ ही यातायात स्टाफ, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के सदस्य भी परेड में उपस्थित रहे।

 

Next Post

बकरी को लेकर विवाद, दबंगों की मारपीट से धर्मपुरा गांव में तनाव; पीड़ितों ने एसपी को सौंपा आवेदन

Wed Apr 8 , 2026
छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा गांव में बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, इस विवाद में कुशवाहा परिवार के साथ अर्धघुमक्कड़ समाज के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद […]

You May Like