बड़ा गणपति क्षेत्र में तनातनी: दुकानें हटाने को लेकर पार्षद व प्रशासन हुए आमने-सामने

इंदौर: बड़ा गणपति क्षेत्र में शनिवार को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था. मामला त्योहार के दौरान दुकानें लगाने को लेकर पार्षद और प्रशासन के बीच टकराव का बन गया था. मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यापारियों को विस्थापित किए जाने के विरोध में स्थानीय पार्षद और समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई थी.

जानकारी के अनुसार, पार्षद मनोज मिश्रा ने पहले ही प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि त्योहार हिंदुओं का है तो दुकानें भी हिंदुओं की होंगी. इस बयान के बाद माहौल गरमाने लगा. मुस्लिम व्यापारी समुदाय ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को कलेक्टर से शिकायत की थी.

शिकायत के बाद शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और संबंधित दुकानदारों को फिर से दुकानें लगाने की अनुमति देने पहुंचे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विरोध की स्थिति बन गई थी. वर्तमान में इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Next Post

रवी की बोनी को लेकर खाद की मारामारी, केन्द्रो के बाहर लम्बी कतार

Sat Oct 18 , 2025
रीवा:रवी की बोनी को लेकर खाद की किल्लत अभी से शुरू हो गई है. नवरात्रि के बाद दलहनी फसलो की बोनी शुरू हो चुकी है और डीएपी खाद की मांग बढ़ती जा रही है. इस बार प्रशासन ने खाद को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन मांग के अनुरूप […]

You May Like