भारतीय मुद्रा पर गांधी नहीं, गौ माता का चित्र हो- चक्रपाणि महाराज

ग्वालियर: अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन की अध्यक्षता में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु श्री चक्रपाणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भारतीय मुद्रा नोटों से गांधीजी का चित्र हटा कर गौ माता का चित्र केंद्र सरकार को लगाना चाहिए। हिंदू महासभा देश भर में गांधी की जगह गौ माता का चित्र लगाने एवं वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर 28 मई से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
मुख्य वक्ता अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 715 वर्ष के बाद धार भोजशाला में हिंदुओं की सत्य की जीत हुई है। हिंदू महासभा लंबे समय से बगलामुखी सरस्वती की लंदन से मूर्ति लाने की मांग कर रही है लेकिन सरकार उसे पर ध्यान नहीं दे रही। इस अवसर पर डबरा की पार्षद संध्या शर्मा को हिन्दू महासभा की सदस्यता संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने ग्रहण कराई। युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया, संगठन मंत्री रोहित जाटव, प्रवक्ता राहुल गुप्ता, महिला हिन्दू महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपे।

Next Post

बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Wed May 27 , 2026
बेल्जियम में एक स्कूल बस की ट्रेन से टक्कर होने के बाद कई लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। बेल्जियम में ट्रेन ने एक स्कूल बस को तेज टक्कर मारी है। इस भीषण हादसे में बस में सवार स्टाफ और बच्चों […]

You May Like