शिक्षक समाज और राष्ट्र की भावी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करते हैं : विधायक सखलेचा

जावद। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज सांदीपनि विद्यालय, जावद में ‘विकास खण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं में 100′ परीक्षा परिणाम वाली संस्थाओं की प्राचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया साथी 90′ से 100′ के बीच परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य औरशिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि, ‘शिक्षक समाज तथा राष्ट्र की भावी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करते हैं। उनका सम्मान, उनके योगदान के प्रति हमारी कृतज्ञता है। ‘

विधायक श्री सखलेचा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण और अनुकरणीय रहा है।

समारोह में जावद जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण, जावद नगर परिषद अध्यक्ष श्री सोहन जी माली, श्रीमती लक्ष्मी राठौर, श्री पवन सेन, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. वर्मा, संकुल प्राचार्य श्री कैलाश बंग, सांदीपनि प्राचार्य श्री भागवती लालकुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति योगदान की सराहना की गई। समारोह ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और अधिक मजबूत किया।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री भागवती लाल कुमावत ने किया।

Next Post

11.7 किलो अफीम के साथ नीमच की महिला गिरफ्तार, 58.50 लाख का नशा जब्त, आरोपी साथी फरार

Sat Sep 5 , 2026
नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, […]

You May Like