करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

सैलाना। जिले के सैलाना नगर में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ कुमावत मोहल्ले में बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र के प्रकृति प्रेमियों में शोक की लहर छा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुमावत मोहल्ले में एक मोर बिजली की लाइनों के संपर्क में आ गया। जोरदार करंट लगने के कारण मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब रहवासियों ने मोर को मृत अवस्था में देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मृत मोर को अपने संरक्षण में लिया। राष्ट्रीय पक्षी होने के नाते, विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी सैलाना के समक्ष पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए नियमानुसार पंचनामा तैयार किया। इसके बाद, वन विभाग के परिसर में विभागीय मापदंडों और विधिवत प्रक्रिया के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी सैलाना राधेश्याम जोशी के निर्देशन में गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुंडावत, नारायण कटारा, सुरक्षा श्रमिक कालू मईडा द्वारा मोर का रेस्क्यू किया गया और सक्षम वन अधिकारी के समक्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर का दाह संस्कार किया गया।

Next Post

अरविन्द कुमार दुबे ने संचालक जनसम्पर्क का कार्यभार ग्रहण किया 

Thu May 7 , 2026
भोपाल। अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक जनसम्पर्क के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो ने उनका स्वागत किया। आयुक्त सिंह ने विभागीय गतिविधियों और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी अपर संचालक जी.एस. वाधवा, […]

You May Like