भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल,23मार्च. भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान अहमद उम्र 54 साल जहांगीराबाद के जिंसी चौराहे का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Post

बिजली खंभे से टकराई यात्री बस

Sun Mar 23 , 2025
मंडला। विकासखंड घुघरी मुख्यालय में रविवार एक बड़ी घटना टल गई। एक यात्री बस विद्युत के खंभे से टकरा गई। हादसे के समय बस में यात्री भी सवार थे, गनीमत रही कि बिजली के खंभे में टकराने के बाद बस में सवार किसी भी यात्री को हानि नहीं पहुंची। सभी […]

You May Like