संपत्ति कर में 6.25 प्रतिशत छूट का, आज अंतिम दिन

छिंदवाड़ा। नगर निगम द्वारा संपत्ति करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष के कर भुगतान पर दी जा रही 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। अंतिम तिथि पर शहरवासियों को सुविधा प्रदान करने और कर भुगतान में सुगमता के उद्देश्य से निगम आयुक्त सीपी राय ने निगम के सभी जोन कार्यालयों एवं मुख्य कार्यालय में स्थापित कर संग्रहण काउंटरों को निर्बाध रूप से चालू रखने के निर्देश जारी किए हैं।

निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार आज निगम के सभी प्रमुख जोन कार्यालयों लोनिया करबल, चंदनगांव, जगन्नाथ स्कूल, कुकड़ाजगत जोन कार्यालय तथा मुख्य कार्यालय स्थित संपत्ति कर संग्रहण काउंटरों पर 6.25 प्रतिशत की छूट के साथ कर जमा किया जा रहा है। यह राशि करदाता को प्रदाय बिल में पूर्व से ही अंकित है। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए जलकर जमा करने हेतु बनाए गए विशेष काउंटर भी दिनभर खुले रखे गए हैं। नगर निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर नागरिकों को 30 सितंबर तक छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया था। अंतिम दिन काउंटरों पर भीड़ प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था हेतु सभी काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज को मिली 185 करोड़ 47 लाख की अतिरिक्त सौगात

Tue Sep 29 , 2026
छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। सांसद के प्रयासों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए 185.47 की अतिरिक्त राशि […]

You May Like