भिंड में शराब माफिया ने पिता-पुत्र पर किया हमला

भिंड: भिंड में विजयदशमी के दिन शराब की अवैध बिक्री का विरोध करना एक व्यक्ति और उसके बेटे को भारी पड़ गया। मेहगांव में ड्राई डे पर भी शराब का ठेका बंद रहने के बावजूद बाहर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही थी। इसी का वीडियो बनाने पर शराब माफिया और उनके गुंडों ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। बीती रात सुमेर सिंह नरवरिया अपने बेटे सुखवीर के साथ मिठाई लेने मेहगांव हाइवे स्थित आशीष मिष्ठान भंडार पहुंचे थे।

दुकान के बगल में बंद ठेके से बाहर अवैध शराब बिक रही थी। नरवरिया जैसे ही वीडियो बनाने लगे, वहां मौजूद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और फोन पर शराब कारोबारी हेमू सिकरवार व आबकारी एसआई रविशंकर तिवारी को बुला लिया।थोड़ी ही देर में पहुंचे सिकरवार और उनके साथियों ने नरवरिया और उनके बेटे से जमकर मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ने पर जब लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी मौके से भाग गए।

Next Post

चेंबर चुनावों की सरगर्मी शुरू, अजय गोयल लड़ सकते हैं चुनाव

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर: मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का मौसम अगले वर्ष जनवरी से शुरू हो जायेगा, फिर यह चुनाव अधिकारी पर निर्भर रहेगा कि वह मार्च या उससे पहले माह में चुनाव कराये, अथवा एक विकल्प यह भी है कि चेंबर की कार्यकारिणी 6 माह के लिये निर्वाचन […]

You May Like