चेंबर चुनावों की सरगर्मी शुरू, अजय गोयल लड़ सकते हैं चुनाव

ग्वालियर: मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का मौसम अगले वर्ष जनवरी से शुरू हो जायेगा, फिर यह चुनाव अधिकारी पर निर्भर रहेगा कि वह मार्च या उससे पहले माह में चुनाव कराये, अथवा एक विकल्प यह भी है कि चेंबर की कार्यकारिणी 6 माह के लिये निर्वाचन तिथि आगे भी बढ़ा दें। लेकिन कुल मिलाकर व्यापारी समाज व चेंबर के 3300 सदस्यों में चुनाव की चर्चायें अभी से चलने लगी है। व्यापारी समाज में चेंबर चुनाव अब एक महत्वपूर्ण मुददा बनता जा रहा है।

चेंबर में कुल दो हाउस अपने अपने पैनल लड़ाने के लिये गोटियां खेलेंगे। इनमें व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस दोनों प्रमुखता से चुनाव में पैनल के लिये संभावित नामों पर चर्चा करने लगे है। लेकिन इतना भी तय है कि अब चेंबर चुनावों में एक नया हाउस भी आ सकता है। यह हाउस ग्रीन या यलो हाउस हो सकता है, इसके लिये चेंबर के इन क्रियेटिव व व्हाईट हाउस से नाराज सदस्य अपनी रणनीति बनाने में लगे हैं।

कई व्यापारी व चेंबर सदस्यों ने इस प्रतिनिधि से बातचीत में इन हाउसों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। लेकिन अभी चेंबर के क्रियेटिव हाउस से सचिव व अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुके विजय गोयल भी इस बार पुनः अध्यक्ष पद पर अपना दांव खेल सकते हैं। हालांकि विजय गोयल ने इसके इरादे साफ नहीं किये हैं, लेकिन उनके छोटे भाई अजय गोयल ने जरूर ताल ठोंक दी हैं। अजय गोयल चेंबर चुनावों में फिलहाल कोषाध्यक्ष पद पर उतरने को तैयार है, उन्होंने अभी हाल ही में अग्रवाल समाज सहित अन्य सामाजिक व व्यापारिक कार्यक्रमों में जो सक्रियता दिखाई है।

Next Post

विक्रांत विश्वविद्यालय ने विधिक प्रक्रियाओं को समझने का मंच प्रदान किया

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर: विक्रांत विश्वविद्यालय में देश की न्यायिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विधि संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा के […]

You May Like