
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरा स्थित वेयरहाउस से चोरी अनाज बरामद कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
जिनसे गढ़ाकोटा की अन्य चोरियों का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवरी अंतर्गत ग्राम कोपरा स्थित निधि वेयर हाउस में चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें लगभग ₹55,000/- मूल्य का अनाज (मूंग एवं गेहूँ) चोरी गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को उनके वाहन सहित पकड़ा गया तथा चोरी गया पूरा मशरूका अनाज बरामद किया गया।
गिरफ्तार सूरज बंसकार,राहुल अहिरवार,सरमन वर्मन सभी निवासी जिला दमोहआरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर अनाज एवं घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की गई हैआरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें उपजेल में निरुद्ध किया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने गढ़ाकोटा क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों से तीन अन्य चोरियां भी की थीं। इस संबंध में आरोपियों को गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ से संकेत मिले हैं कि आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
