
दमोह। थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 245/25 में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोशन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई।थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी रोशन प्रसाद पिता राजेश प्रसाद क्रिश्चियन, निवासी सिविल वार्ड नं. 5 दमोह* के विरुद्ध धारा 318(4), 336(2), 340(2), 105, 3(5) बीएनएस तथा म.प्र. उपचार गृह तथा रजोपचार्य संबंधी स्थापनाएं (पंजीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 संशोधन अधिनियम 2008 के तहत प्रकरण दर्ज है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 8 जुलाई को थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने लगातार तलाश-पतारसी कर आरोपी को दबोचा और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक राजकुमार बिदौल्या, प्रधान आरक्षक हेमंत, आरक्षक चालक नितिन शामिल थे।
