इंदौर: हातोद पुलिस ने फुलकराड़िया रोड स्थित एक आम के बगीचे में दबिश देकर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं.
पुलिस के मुताबिक महेश शुक्ला के खेत में आम के बगीचे में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए कमल राजोरिया, सचिन कल्याणे, आरिफ खान और कालू गोखले को पकड़ा. आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और करीब 2000 रुपए नकद बरामद किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
जैन मंदिर में लाखों की चोरी, मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर
Wed Mar 11 , 2026
नरसिंहपुर: जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सामग्री और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीब 2 से 3 […]

You May Like
-
10 months ago
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो इजरायल पहुंचे
-
1 year ago
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 10 मार्च को