जेसीबी से खोले गए नाले-पुलियां, कच्ची नालियां बनाकर निकाला गया पानी

सतना : शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और उससे उत्पन्न गंभीर जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. नगर निगम आयुक्त शैलेंद्र सिंह शनिवार सुबह से ही खुद फील्ड में कमान संभाले नजर आए. शहर के अलग-अलग हिस्सों से जलभराव की सूचना मिलते ही आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया और अधिकारियों व मैदानी अमले को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए.

शहर के विभिन्न वार्डों में नालों, नालियों और पुलियों में आए अवरोधों को हटाने का काम युद्धस्तर पर चलाया गया.वार्ड क्रमांक 01 विराटनगर की गली नंबर 1, 2 और पयासी गर्ल्स हॉस्टल क्षेत्र में नालियों का जाम खुलवाने के साथ जेसीबी से पानी निकाला गया. वहीं वार्ड क्रमांक 26 प्रभात विहार कॉलोनी में पानी के निकास में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाया गया, साथ ही जिला अस्पताल की बाउंड्री और जगतदेव तालाब रोड नाले का जाम साफ कराया गया. वार्ड क्रमांक 32 धवारी महादेव मुक्तिधाम के पास नाले का चोक जेसीबी से खोलकर पुल की सफाई कराई गई.

इसी तरह वार्ड क्रमांक 36 में सिटी कोतवाली चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे की पुलिया और वार्ड 4 सिविल लाइन में तहसीलदार कॉलोनी व एडिशनल एसपी बंगले के पास नालियों से अवरोध हटाए गए. इसके अतिरिक्त वार्ड 40 झूलेलाल मंदिर, वार्ड 43 साईं मंदिर रोड और वार्ड 2 के मुस्कान ट्रेडर्स उमरी, पन्ना नाका गली नंबर 4 व मंदाकिनी विहार क्षेत्र में भी जेसीबी की मदद से जलनिकासी सुचारू की गई.
वार्ड क्रमांक 30 महादेव क्षेत्र, सिंधी कैंप-अयप्पा नगर क्षेत्र तथा वार्ड 25 स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में अत्यधिक जलभराव को देखते हुए निगम की टीम ने त्वरित वैकल्पिक उपाय अपनाए।.यहां भारी अवरोधों को हटाने के साथ-साथ जेसीबी से कच्ची नालियां खोदकर पानी को सुरक्षित नया निकास मार्ग दिया गया.

Next Post

मनगवां जन विश्वास शिविर में 1720 आवेदन पत्रों का हुआ निराकरण

Sun Aug 30 , 2026
रीवा:आम जनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण करने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिले भर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत नगर पंचायत मनगवां में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया. […]

You May Like