तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.घटना एमआर-10 पुराने टोल नाके के पास की है, जहां कालिंदी गोल्ड सिटी निवासी संतोष पिता भगवान सिंह बाइक से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद संतोष सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. राहगीरों ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाणगंगा थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Next Post

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने के धमकी मिली, हालांकि पुलिस जाँच में किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस […]

You May Like