सिंगरौली: जिले के बैढ़न शहरी क्षेत्र में म.प्र. विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ताओं से मनमानी बिजली बिल वसूली पर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बिल जमा करने के बावजूद उनसे सुरक्षा निधि के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।
इसके अलावा, 7 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिल और विभिन्न सरचार्ज लगाकर भी एमपीईबी जबरन वसूली कर रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर और बेवजह शुल्क उनके लिए आर्थिक शोषण का कारण बन रहे हैं।
