मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन हेलिपेड विश्राम गृह का लोकार्पण किया

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिहस्थ 2028 की तैयारी के अंतर्गत आज प्रथम लोकार्पण कार्यक्रम में एक करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह लोकार्पण किया ।
इस विश्राम गृह मे ऑफिस कक्ष, जनता से मिलने के लिए हाल और पायलट के लिए भी कक्ष बनाये गए है।यह हेलीपैड उज्जैन सिहस्थ 2028 में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता से मिलने के लिए बनाया गया है ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सिहस्थ 2028 के पहले कार्य का आज लोकार्पण करते हुए कहा कि उज्जैन सिंहस्थ में दुनिया हमारे सनातन के वैभव को देखेगी। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व स्तरीय इस आयोजन में सभी श्र्धालुओ को सभी सुविधाएँ मिले और पूर्ण सनातन वैभव के साथ सिहस्थ महापर्व 2028 का सांस्कृतिक,धार्मिक आयोजन होगा।

Next Post

निर्णय प्रक्रिया में सशक्त होंगी महिलाएं: मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को सराहा

Sun Apr 19 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। नेताओं ने विधेयक को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक […]

You May Like