झोलाछाप डॉक्टर ने पुलिस से की हाथापाई, अवैध क्लीनिक से 70 हजार की दवाइयां जब्त

सिंगरौली: पुलिस से उलझना एक झोलाछाप चिकित्सक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के चितावल मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। रोकने पर उसने पुलिस से विवाद किया और हाथापाई पर उतर आया।सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति संदीप विश्वास पिता विभूति विश्वास (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम तारक नगर, थाना कृष्णोगंज, जिला नौदिया (पश्चिम बंगाल) वर्तमान में शिवपुरवा में रह रहा था।

उसने लोहंदा में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रखा था। सूचना पर एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार महेन्द्र कुमार कोल व गढ़वा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान क्लीनिक से तीन बोरियों में विभिन्न प्रकार की गोलियां, सिरप, इंजेक्शन व अन्य दवाइयां बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, बड़गोंदा पुलिस ने पांच नामजद समेत 50 पर केस किया दर्ज

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर: प्रशासन के प्रतिबंध आदेश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाल दी. बड़गोंदा पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह रैली “विकास न्याय यात्रा” के नाम पर ग्राम जामली से शुरू होकर महू तहसील कार्यालय तक निकाली गई […]

You May Like