नये साल पर पुलिस ने बांटा दूध, शराब के बजाय दूध से शुरुआत करने का दिया संदेश

ग्वालियर। नये साल के मौके पर इंदरगंज चौराहा पर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अनोखी पहल की। एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी और यातायात पुलिस ने इंदरगंज चौराहे पर शराब के बजाय दूध पीने के लिये जागरूक किया। नये वर्ष के पहले दिन यह विशेष अभियान शुरू हुआ। चौराहे पर एक बड़ा पंडाल लगाया गया। जहां करीब 2 क्विंटल केसर युक्त गर्म दूध मंगवाकर निःशुल्क वितरित किया गया।

पंड़ाल के बाहर बड़े-बड़े बैनर लगाये गये थे। जिन पर दारू से नहीं दूध से करें नये वर्ष की शुरूआत का संदेश लिखा था। साउंड सिस्टम के माध्यम से यह संदेश लगातार प्रसारित किया जा रहा था। एएसपी अनु बेनीवाल ने भी लोगों को दूध पीने के लिये आह्वान किया।

*दूध पीने के लिये लगी लम्बी लाइन*

इस सकारात्मक संदेश का लोगों पर गहरा असर हुआ। जैसे जैसे अभियान की जानकारी फैली। दूध पीने के लिये लोगों की लम्बी कतारें लग गयी। कई लोगों ने इस तरह की जागरूकता मुहिम को युवाओं के लिये बेहद जरूरी बताया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से जिम्मेदारी के साथ नव वर्ष का जश्न मनाने, नशे में वाहन न चलाने और सुरक्षित व स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने की अपील की।

Next Post

रीठी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से तीन युवकों व एक बालिका की मौत 

Thu Jan 1 , 2026
कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी–दमोह मार्ग पर रूढ़मूढ़ के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक व्यक्ति […]

You May Like