बंगले से 15 हजार रुपये के सामान की चोरी

इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र के किला मैदान स्थित एक बंगले में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी वेदेन्द्रु सिंह कुशवाह ने बतायाकि 30 वर्षीय फरियादी पुष्पेंद्र सिंह निवासी 30/7 शंकरबाग छावनी की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज किया है. घटना सुबह 10 बजे के बीच बंगला नंबर ए-15 किला मैदान पर हुई.

शिकायत के अनुसार आरोपियों सरफराज उर्फ सद्दाम निवासी केशव नगर चंदन नगर एवं धर्मेंद्र निवासी कंडिलपुरा ने बंगले से कॉपियां, नोटबुक, प्लास्टिक कुर्सियां, ट्रैक सूट, साड़ियां, टी-शर्ट और स्कूल बैग सहित करीब 15 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की क्लर्क कॉलोनी में अज्ञात बदमाश ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि फरियादी प्रकाश उम्र 64 निवासी 377 क्लर्क कॉलोनी […]

You May Like