निर्णय प्रक्रिया में सशक्त होंगी महिलाएं: मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को सराहा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। नेताओं ने विधेयक को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे और प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका प्रदान करेगा और देश के विकास में उनकी भागीदारी को नई दिशा देगा।

Next Post

ममता ने नरेन्द्र मोदी के हालिया संबोधन पर 'देश को गुमराह' करने का आरोप लगाया

Sun Apr 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर अपने संबोधन में ‘देश को गुमराह करने’ का आरोप लगाया। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने अपनी पार्टी के रुख […]

You May Like