गोकुल ग्राम में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बगैर अनुमति खोद रहे थे मिट्टी

सागर। सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजकिशोर दुबे निवासी बजरंग नगर जिला छतरपुर, हाल पदस्थ लेखापाल, शासकीय गोकुल ग्राम पशु प्रजनन प्रक्षेत्र ग्राम रतौना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कि ड्यूटी के दौरान कपिल पराशर एवं उसके दो साथी बिना अनुमति शासकीय परिसर में ट्रैक्टर से मिट्टी खोद रहे थे। मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे शासकीय कार्य बाधित हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया गया और

कपिल पिता सुखदेव पाराशर,

गोपाल पिता रूपसिंह सिंह (आदिवासी), कहर पिता नर्वदा प्रसाद उर्फ बाबूसिंह लोधी,

(तीनों निवासी ग्राम रतौना, जिला सागर) को गिरफ्तार कर धारा 132, 121(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Next Post

सब्सक्राइबर ग्रोथ, एक्टिव यूज़र्स और होम ब्रॉडबैंड में जियो की बढ़त बरकरार – एनालिस्ट

Sat Jan 3 , 2026
• TRAI के ताज़ा आंकड़ों में वायरलेस और एक्टिव सब्सक्राइबर जोड़ने में जियो सबसे आगे • नौ महीने लगातार एयरटेल से बेहतर एक्टिव यूज़र ग्रोथ • होम ब्रॉडबैंड और 5G FWA में भी जियो की बढ़त कायम   *नई दिल्ली, 03 जनवरी, 2026:* टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हालिया […]

You May Like