पूर्व निगम अध्यक्ष और उनकी बेटी के साथ सैलाना ओव्हर ब्रिज पर मारपीट 

रतलाम। भाजपा नेता पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल और उनकी बेटी के साथ शुक्रवार रात करीब 11.50 बजे कुछ बदमाशों ने बेल्ट से मारपीट की। वारदात में उनकी सोने की चेन भी गायब हुई है। श्री पोरवाल ने बाइक से रॉन्ग साइड आ रहे युवको को टोका था जिससे नाराज होकर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल की बेटी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल शुक्रवार रात करीब 11.50 बजे अपनी बेटी के साथ दुपहिया वाहन पर राम मंदिर से शहर सराय स्थित अपने घर जा रहे थे। सैलाना ओवर ब्रिज पर सामने की ओर से दो मोटरसाइकिल पर कुछ युवक रांग साइड से आ रहे थे। उनके वाहन की लाइट श्री पोरवाल की आंखों में पडऩे से गाड़ी असंतुलित हो गई।

पोरवाल ने जब युवकों को रॉन्ग साइड से आने पर टोका तो उन्होंने वाहन रोककर मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार युवकों ने श्री पोरवाल और उनकी बेटी के साथ बेल्ट से मारपीट की। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। मारपीट में दोनों को चोट आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज कराया गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शिकायत पर शिशिर बोरीवाल, शुभम निवासी डोंगरे नगर, सुभाष नगर निवासी लाखा और अन्य युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Sat May 24 , 2025
खंडवा। जिले के पंधाना थाना अंतर्गत सनसनीखेज वारदात सामने आई है । यहां बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में घर में सो रहे एक युवक की शनिवार तडक़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी । घटना के बाद युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे […]

You May Like