गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर औचक निरीक्षण

बनखेड़ी। गणेश उत्सव के मद्देनज़र थाना प्रभारी विजय सनस ने अपनी टीम के साथ बनखेड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैन चौराहे पर खड़े वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसी क्रम में बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों को सड़क पर वाहन खड़े न करने की समझाइश दी। थाना प्रभारी ने गणेश उत्सव समितियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसके अलावा ठाकुर मोहल्ले में शराब की सूचना पर दबिश दी गई तथा शराब दुकान के आसपास पुलिस ने चेकिंग की। अवैध शराब की आशंका को देखते हुए कई स्थानों पर दबिश कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विजय सनस ने आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने और गणेश उत्सव के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की।

 

Next Post

अनंत चतुर्दशी जुलूस मार्ग का निरीक्षण

Fri Aug 29 , 2025
इंदौर: शहर के सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. एक बस में सवार होकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह सहित महापौर परिषद सदस्य […]

You May Like