नयी दिल्ली ,06 सितम्बर(वार्ता) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में आग लगने की घटना को दु:खद बताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन मरीजों की सुरक्षा , इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में आग लगने की घटना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गँवाईं हैं, मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एमएसएस) अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रविवार देर रात आग लग जाने से छह मरीजों की मौत हो गई जबकि तीन-चार मरीज घायल हो गए थे।
Next Post
कार की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन घायल
Mon Oct 6 , 2025
सतना : जिले के नागौद क्षेत्र ममें एसडीओपी कार्यालय के सामने कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार भाई-बहन बुरी तरह घायल हो गए. जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय सतना रेफर कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद निवासी राजललन बागरी की पुत्री कृष्णा बागरी […]

You May Like
-
2 years ago
एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मौत
-
6 months ago
अभिनेत्री निमरत कौर महाकाल की भस्मारती में शामिल
