इन्दौर, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने चेकिंग अभियान चला कर तीन वाहन संचालकों से एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर में आज स्कूली और अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने वाहनों की गति, स्पीड गवर्नर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान शहर के महू क्षेत्र स्थित एक स्कूल में संचालित तीन बस बिना परमिट तथा बिना फिटनेस पायी गई, जिन्हें जब्त कर आरटीओं ऑफिस इंदौर में रखा गया है। जप्त बसों के संचालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम और मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर एक लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
Next Post
सरकार जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध - यादव
Fri Feb 21 , 2025
भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश और प्रदेश में गिद्धों की संख्या में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज कहा कि सरकार जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “गिद्धों को पसंद आया ‘अपना […]

You May Like
-
7 months ago
जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर किरण शर्मा रिटायर हुईं
-
11 months ago
मंदसौर विकास योजना 2041 पर बैठक में सुझाव आमंत्रित
-
10 months ago
शाजापुर में 221 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरित
