गाजा में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा- हमास को खत्म करने तक नहीं रुकेगा अभियान।
यरूशलम, 11 अगस्त (वार्ता): गाजा में बिगड़ते मानवीय संकट के बावजूद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य अभियान जारी रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमास पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। इस बीच, गाजा में भुखमरी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है।
मानवीय संगठनों के अनुसार, गाजा में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल राहत नहीं पहुंचाई गई तो मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। नेतन्याहू ने इन चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि इजरायल नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना केवल हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है।

