इंदौर की जीडीपी दोगुनी करने का लक्ष्य, तैयार हुआ ब्लू प्रिंट

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है. अगले पाँच वर्षों में शहर की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है. सांसद शंकर लालवानी की पहल पर हुई बैठक में सभी विभागों, विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स ने मिलकर सुनियोजित रणनीति पर चर्चा की. सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रगतिशील मध्यप्रदेश के सपनों को साकार करने में इंदौर अहम भूमिका निभाएगा.

बैठक में फार्मा इंडस्ट्री, मेडिकल टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन एनर्जी और आईटी-स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई. कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सभी विभागों का तालमेल और साझा प्रयास सफलता की कुंजी होगा. अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने सुझाव दिया कि जीडीपी दोगुनी करने के लिए स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रेनिंग और निर्यात-उन्मुख उद्योगों पर बड़ा निवेश आवश्यक है. इंदौर आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख औद्योगिक-आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

Next Post

सिंगापुर टाउनशिप अंडरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाओ

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए. इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय, रेलवे व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे. […]

You May Like