
सीधी। गंगोत्री रिसोर्ट में व्यापारी संघ सीधी एवं युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा वूमेन्स प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाली सबसे कम उम्र की संस्कृति गुप्ता 10 मैच खेल कर फाइनल में जीत हासिल कर सीधी वापस आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्कृति गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता ने 2020 से मध्य प्रदेश वूमेन क्रिकेट टीम की तरफ से खेल रही थी जिसमें उन्होंने अंडर-19 अंडर-23 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वूमेन प्रीमियर लीग में अपनी जगह बनाई। छोटी सी इसी उम्र में जुनून और साहस से भरपूर संस्कृति कई तरह के संघर्षों का सामना करते हुए 20 साल की उम्र में वूमेंस क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। विधि केसरवानी पिता रमेश केसरवानी ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में 98.2 प्रतिशत प्राप्त कर सीधी जिले की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा जायसवाल पिता अशोक जायसवाल ने एमपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम कक्षा 10वीं में 97.8 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
