धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का उपयोग, जिम्मेदार बेपरवाह

सुसनेर। इन दिनों नगर सहित ग्रामीण अंचल में दुकानों पर प्लास्टिक का जमकर उपयोग हो रहा है. सब्जी से लेकर किराना समान व अन्य सामग्री तक प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दी जा रही है. इसके अलावा सबसे अधिक घातक प्लास्टिक के कप हैं. क्षेत्र में चाय की अधिकांश दुकानों पर इस प्रकार के ही प्लास्टिक कप का उपयोग किया जा रहा है. घटिया स्तर की प्लास्टिक से बने कप में गर्म चाय पीने से लोगों की सेहत के लिए खतर पैदा हो रहा है.

यह बात स्वयं डॉक्टर कर रहे हैं. सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी सीबीएओ डॉक्टर ब्रजभूषण पाटीदार के अनुसार प्लास्टिक के कप में चाय पीना बंद कर देना चाहिए. क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक है.

इनका कहना है

प्लास्टिक लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है. ऐसे में प्लास्टिक कप में चाय पीना और भी घातक साबित हो सकता है. लोगों को प्लास्टिक कप में चाय पीने से बचना चाहिए. गर्म होने से प्लास्टिक कप के अंदर कारसीनोजेनिक तत्व पाए जाते है जो गर्म पदार्थ के साथ में सक्रिय हो जाते हैं. इससे भविष्य में आंत का कैंसर तक का खतरा पैदा हो सकता है.

डॉ. ब्रजभूषण पाटीदार, प्रभारी सीबीएमओ सुसनेर

Next Post

टोंगा में 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

Sun May 25 , 2025
सुवा, 25 मई (वार्ता) टोंगा के ओहोनुआ में रविवार को 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र, प्रारंभ में 22.788 डिग्री दक्षिण अक्षांश और […]

You May Like