जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी वर्ल्ड कप के लीग राउंड में भारतीय टीम अजेय रही है और अब तक तीनों मुकाबले जीती है।
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग स्टेज में भारतीय जूनियर हॉकी टीम अजेय रही। भारतीय टीम ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर लगाकर तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना 5 दिसंबर को बेल्जियम से होगा।
जूनियर वर्ल्ड का आगाज भारतीय टीम ने चिली को 7-0 से हराकर किया था। उसके बाद भारतीय टीम ने ओमान को 17-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। इसके बाद तीसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड से था। जो काफी मजबूत टीम मानी जाती है। लेकिन भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
