ग्वालियर: देहात थाना पुलिस ने डबरा शहर के एक निजी मैरिज गार्डन पर दविश देकर मैरिज गार्डन के एक कमरे में हार जीत का दाव लगाते जुआडिओ को पकड़ा। जुआ के फड़ से 02 लाख 21हज़ार 530 रुपया और 11मोबाइल 12 बाइको को देहात थाना पुलिस ने मौके से जप्त किया है।
थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर बोले हैं कि उनके थाना क्षेत्र में जुआ नहीं चलने दिया जाएगा। पुलिस ने सभी जुआडिओ पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
