जयस नेता शामिल हुए भाजपा में

भोपाल, 28 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन पार्टी (जयस) के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया, जनपद सदस्य नेमा सिंह मार्को, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम सिंह मरावी, ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीश सिंह धुर्वे, सरपंच महेन्द्र सिंह परस्ते, पूर्व पंच, सरपंच सहित 31 से अधिक जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अनुपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम उपस्थित रहे।
श्री शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है कि भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं। आज जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया के नेतृत्व में जयस के जनपद सदस्य श्री मार्को, पूर्व जनपद सदस्य श्री मरावी, सरपंच महेन्द्र सिंह परस्ते, पूर्व पंच, सरपंच सहित 31 से अधिक जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा परिवार में नए सदस्यों के जुड़ने से हमारी ताकत और बढ़ी
है। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। श्री शर्मा ने नवागत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और आप सभी इस परिवार के सदस्य बन गए हैं। आज हम सब ये संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ विधानसभा में भी भाजपा की जीत का परचम फहराएंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहनों में पानी मिश्रित डीजल, सभी पंपों की जांच के निर्देश

Sat Jun 28 , 2025
भोपाल, 28 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के मद्देनजर उनके काफिले में शामिल होने जा रहे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों में पानी मिश्रित डीजल पाए जाने की घटना प्रकाश में आने के बाद राज्य सरकार ने सभी पेट्रोल और डीजल पंप की […]

You May Like