जबलपुर: ददरगवां एवं खमरवानी के समीप विद्युत लाईन बिछाकर वन्यप्राणी का अवैध शिकार का प्रयास करने वाले शिकारियों को वन विभाग ने पकड़ा है। कार्रवाई परिक्षेत्र कुण्डम एवं पनागर अंतर्गत सयुंक्त दल ने की।
पकड़े गए शिकारियों में अमर, 30 वर्ष, दुलीचंद गौड 31 वर्ष, फूलचंद गौड 28 वर्ष, जौहर 36 वर्ष, प्रीतम 42 वर्ष, विश्राम, 34 वर्ष, अनिल गौड 31 वर्ष को पकड़ा गया। न्यायालय समक्ष पेश किया गया जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार जबलपुर में भेजा गया तथा प्रकरण की विवेचना जारी है। इसके पूर्व भानू विश्वकर्मा 22 वर्ष, राजेश गौड 35 वर्ष, मूलचंदगौड 37 वर्ष को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।
