सिंगापुर टाउनशिप अंडरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाओ

इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए. इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय, रेलवे व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे. मंत्री सिलावट ने रतलाम रेलवे अधिकारी से चर्चा कर अंडरब्रिज निर्माण को दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए.

साथ ही जलभराव की स्थिति में तत्काल पानी निकासी के लिए तीन बड़े मोटर पंप लगाने को कहा. उन्होंने 400 मीटर नई सड़क, स्ट्रीट लाइट, गड्ढों की मरम्मत और नाली सफाई कर पानी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा नाले की गहराई बढ़ाकर सफाई कराने और निगम, रेलवे व पीडब्ल्यूडी के बीच समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया.

Next Post

चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, मुरैना में निचले इलाके खाली कराने के निर्देश

Sun Aug 24 , 2025
मुरैना: लगातार हो रही बारिश के चलते मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। आज रात्रि नदी का स्तर 137.20 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर पर है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ घंटों में जलस्तर खतरे के निशान को पार […]

You May Like