
ग्वालियर। “युद्ध नहीं शांति” चाहिए मांग को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया पार्टी द्वारा ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलो के खिलाफ़ फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में पार्टी की जिला सचिव रचना अग्रवाल ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन और विश्व शांति के खिलाफ बताया, उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है पूंजीवादी साम्राज्यवादी देश अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं जिसका खामियाजा नागरिकों मासूम बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है युद्ध से सिर्फ आम जनता को नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए शांतिप्रिय लोगों से एकजुट होकर युद्ध के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करने की अपील की। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य रूपेश जैन ने पार्टी की तरफ से मांग की, कि युद्ध को तत्काल रोका जाए क्योंकि इससे सिर्फ ईरान पर ही नहीं पूरे विश्व की मानव जाति पर हमला है
प्रदर्शन का संचालन पार्टी के जिला विस्तारित कमेटी सदस्य धीरेंद्र शिवहरे ने किया। प्रदर्शन के अंत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में प्रकाश माहौर, दीपक बरैया, अजय अनुरागी, आकाश, आदि शामिल हुए।
