सुठालिया रोड से जूना ब्यावरा तालाब तक जाने वाले सीसी रोड में पड़ी दरारें

ब्यावरा: नगर के भीड़भाड़ वाले यातायात से बचने तथा कम समय में अपने गंतव्य तक सुगमता के साथ पहुंचने हेतु सुठालिया रोड से जूना ब्यावरा स्थित तालाब के यहां तक सीसी रोड का निर्माण लाखों रुपये की लागत से किया गया था किंतु वर्तमान में सीसी रोड में दरारें चलकर यह रोड जोखिम भरा हो रहा है. आये दिन दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.

विदित है कि सुठालिया रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के यहां से जूना ब्यावरा में मुक्तिधाम के समीप तालाब तक सीसी रोड का निर्माण किया गया ताकि अति व्यस्त यातायात के बीच भीड़भाड़ से होने वाली परेशानियों से बचते हुए राहगीर इस रोड से सुगमता के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सके.
कई जगह पहुंचने हेतु सुगम रोड जूना ब्यावरा के तालाब के यहां से जाने वाले सीसी रोड से सुठालिया रोड होते हुए सुठालिया बायपास एवं कृषि मंडी, बस स्टेण्ड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचा जा सकता है.

कृषि मंडी पहुंचने हेतु बेहतर मार्ग यह मार्ग कृषि मंडी पहुंचने हेतु एक बेहतर मार्ग है.कई ग्रामीण क्षेत्र से उपज लेकर कृषि मंडी पहुंचने हेतु यह रास्ता सुगमता पूर्वक और कम समय में पहुंचाने वाला है. परन्तु रोड की बदहाली के कारण इस पर से आवाजाही दिक्कतों भरी हो रही है. एक समय सीसी रोड से कृषि मंडी पहुंचने के लिए काफी वाहन निकलने लगे थे किंतु आये दिन रोड की दुर्दशा होने व जोखिम बना रहने के कारण यहां से धीरे-धीरे आवाजाही कम होने लगी. वर्तमान में कृषि मंडी जाने के लिए कभी कभार ही कोई वाहन यहां से आते-जाते हुए नजर आते है.

दुपहिया वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त जानकारी के अनुसार सीसी रोड पर कई स्थानों पर काफी व्यापक मात्रा में दरारें हो रही है, इन दरारों के बीच पहिया आने से कई दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है. अंधेरे में ये हालात और भी जोखिम भरे हो जाते है.सुठालिया रोड पर भी यही हाल ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर भी कुछ स्थानों पर सीसी रोड के मध्य काफी दरारें चल गई है. बरखेड़ा के यहां से निवानिया जोड़ के बीच मार्ग पर कई जगह दरारें हो रही है जिससे दुपहिया वाहन चालकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा दरारें के बीच पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित न हो जाये इसका भय लगा रहता है. पूर्व में कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है.

Next Post

कबाड़ से जुगाड़ नहीं, बनाया राजधानी का बेहतरीन स्कूल

Mon Dec 8 , 2025
साक्षी केसरवानी भोपाल: शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा जो कभी कमरे की बंद दीवारों में अपना अस्तित्व खो चुका था। टूटी मेज कुर्सियां सीलन भरी दीवारें और टपकती छत देखकर यह कहना मुश्किल था कि यहां भविष्य संवर सकता है। लेकिन बच्चों की रचनात्मक सोच और शिक्षकों की मेहनत […]

You May Like