बीसीसीआई की बैठक में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

बीसीसीआई की बैठक में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

मुम्बई 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 22 दिसंबर को एपेक्स काउंसिल की वर्चुअल बैठक में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सहित अन्य पांच एजेंडों पर चर्चा करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में बदलाव करने की योजना बना रहा है। महिला टीम की शानदार एकदिवसीय विश्व कप जीत के बाद मैच फीस में बदलाव की उम्मीद थी और बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा करने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिलाओं के बीच सैलरी में समानता है, घरेलू प्रतियोगिताओं में असमानताएं बनी हुई हैं।

एजेंडा का एक और अहम मुद्दा पुरुष टीम के लिए केन्द्रीय अनुबंध है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को किस ग्रेड में रखा जाएगा, यह खास दिलचस्पी का विषय है, क्योंकि दोनों स्टार खिलाड़ी तीन में से दो अंतरराष्ट्रीय प्रारुपों से संन्यास चे चुके हैं। बीसीसीआई अंपायरों की मैच फीस में भी बदलाव करना चाहता है। बैठक में 30वीं एपेक्स काउंसिल मीटिंग के मिनट्स की पुष्टि। घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों के पेमेंट में बदलाव। बीसीसीआई डिजिटल प्रॉपर्टीज पर अपडेट। अंपायर और मैच रेफरी के पेमेंट में बदलाव। सालाना प्लेयर रिटेनरशिप कॉन्ट्रैक्ट।

Next Post

स्टालिन ने जूनियर विश्व कप हॉकी में जर्मनी को खिताबी जीत पर दी बधाई

Thu Dec 11 , 2025
चेन्नई, 11 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज जर्मनी टीम को जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने खिताब बरकरार रखने के लिए बधाई दी तथा भारतीय टीम की कांस्य पदक मुकाबले में अर्जेंटीना शानदार जीत के लिए सराहना की। कल रात यहां खेले गये […]

You May Like