लापता बालक मुंबई में मिला

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षानगर कॉलोनी से शुक्रवार को लापता हुआ 13 वर्षीय बालक शनिवार को मुंबई में मिल गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि बालक ट्रेन में बैठकर मुंबई पहुंचा था। रेल्वे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे पकड़ा है। मामले की सूचना रांझी पुलिस और उसके परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए और आज वहां पहुंच जायेगे। बालक किन कारणों से मुंबई चला गया था.

इसका पता नहीं परिजनों के वहां पहुंचने के बाद ही चल सकेगा।टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि रांझी बड़ा पत्थर रक्षा कॉलोनी निवासी कार्तिक यादव पिता विकास यादव 13 वर्षीय का वीएफजे गेट नंबर 6 के पास क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करता था। रांझी के सेंट जोसेफ स्कूल 8वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर 3-30 बजे वह रोजाना की तरह क्रिकेट खेलने गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।

चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की। एकेडमी जाकर भी जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार्तिक एकेडमी नहीं आया था। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर परिचितों से संपर्क किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे औरपुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। अज्ञात पर अपहरण की आशंका भी जाहिर की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

इस बीच पता चला कि बालक मुंबई स्टेशन में मिल गया है। आरपीएफ ने रेल्वे स्टेशन से उसे पकड़ा है। बालक का मुंबई में ही मौसेरा भाई भी रहता है जिसे सूचना दी गई वह पहुंचा और शिनाख्त की जिसके बाद मामले की सूचना रांझी पुलिस और परिजनों को दी गई। परिजन सूचना मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए जो रविवार को पहुंचेगे जिसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि बालक किन कारणों से मुंबई पहुंचा था।

Next Post

चाकूबाजी में घायल ने तोड़ा दम

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ईसाई मोहल्ला पिपरिया में 22 सितम्बर को हुई चाकूबाजी में घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायल की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण मेंं हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like